फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नागरिक अस्पताल अंब में अब एक दिन ही मिलेगी मनोरोग विशेषज्ञ की सुविधा

Sat, 24 Aug 2024 03:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में तैनात किए गए मनोरोग विशेषज्ञ को डेपुटेशन पर क्षेत्रीय अस्पताल में भेज दिया गया है। ऐसे में अब वह नागरिक अस्पताल अंब में सप्ताह में केवल एक दिन वीरवार को ही ओपीडी में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों को अब उपचार के लिए हर सप्ताह वीरवार का इंतजार करना पड़ रहा है या फिर 30 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के सबसे बड़े उपमंडल अंब के नागरिक अस्पताल में कुछ माह पूर्व मनोरोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई। इस तैनाती से मनोरोग संबंधित मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल आने-जाने से राहत मिली थी। नागरिक अस्पताल में चल रही मनोरोग ओपीडी में औसतन 30 से 40 मरीज रोजाना उपचार के लिए पहुंचते थे, लेकिन अब विशेषज्ञ के डेपुटेशन पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना जाने के बाद उपचार के लिए आने वाले मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
बता दें कि नागरिक अस्पताल अंब में उपमंडल की करीब 45 ग्राम पंचायतों व नगर पंचायत अंब का जिम्मा है। उपमंडल के दूर दराज के क्षेत्रों के लोग उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अंब ही पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
नागरिक अस्पताल अंब मनाेरोग विशेषज्ञ डेपुटेशन पर क्षेत्रीय अस्पताल गए हैं। अब सप्ताह में एक दिन वीरवार को वह अंब अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं।
डॉ. राजीव गर्ग, खंड स्वास्थ्य अधिकारी, अंब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें