फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अब एसडीएम करेंगे जिला के कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, दो दिन में देने होगी रिपोर्ट

Sat, 03 Aug 2024 03:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
अमरउजाला में प्रका​शित खबर।संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में सभी कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों के कड़े पालन की दिशा में निर्णायक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित हर कोचिंग सेंटर का सघन निरीक्षण करने और सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने को कहा है। सभी एसडीएम को कोचिंग सेंटरों के निरीक्षणों को लेकर अपने निष्कर्षों पर दो दिन के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। ध्यान रहे कि जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों में बरती जा रही लापरवाही का समाचार अमर उजाला ने 30 जुलाई के संस्करण में प्रमुखता से छापा था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने इससे जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जिला दंडाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने उपमंडलों में कोचिंग सेंटरों का विस्तृत डेटा संकलित करें, जिसमें सेंटर का नाम, पता, स्वामित्व, पंजीकरण स्थिति, नामांकित छात्रों की संख्या और यदि सेंटर बेसमेंट में संचालित हो, तो उसकी स्थिति का विशेष विवरण शामिल हो। हाल ही में दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में एक कोचिंग सेंटर में बाढ़ और जलभराव की त्रासदी ने सुरक्षा मानकों की गंभीर कमी को उजागर हुई थी। इस दुर्घटना में सिविल सेवा के तीन अभ्यर्थियों की दुखद मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटर हो सकते हैं बंद
उपायुक्त ने कहा कि एसडीएम अपने निरीक्षण में सुनिश्चित करें कि कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा नियमों का अनुपालन हो। वहां कार्यात्मक अग्निशामक यंत्र, अलार्म और स्पष्ट आपातकालीन निकासी हो। यह भी देखें कि वहां उचित वेंटिलेशन हो। परिसर के भीतर, विशेषकर बेसमेंट को लेकर जल निकासी प्रणाली का गहन निरीक्षण करें। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जो कोचिंग सेंटर आवश्यक सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें इन खामियों का निवारण करने तक अस्थायी रूप से बंद करने के लिए कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति उपरोक्त आदेशों का उल्लंघन करते पाया जाता है, तो उल्लंघनकर्ता के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें