फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अब गुरमुखी साप्ताहिक एक्सप्रेस अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन तक आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के लोगों को सीधे कोलकाता तक महत्वपूर्ण रेल सेवा उपलब्ध होगी
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
पहले नंगल डैम तक ही चलती थी साप्ताहिक एक्सप्रेस
अंब (ऊना)। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने यात्रियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए कोलकाता से नंगल डैम के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12325/12326 गुरमुखी साप्ताहिक एक्सप्रेस के मार्ग में विस्तार करने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अब यह ट्रेन नंगल डैम पर अपनी यात्रा समाप्त करने के बजाय हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन तक जाएगी। इस विस्तार के लागू होने से अब ऊना हिमाचल और अंब अंदौरा क्षेत्र के यात्रियों को सीधे कोलकाता तक के लिए एक महत्वपूर्ण रेल सेवा उपलब्ध हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंगल डैम से आगे बढ़ते हुए अब यह ट्रेन ऊना हिमाचल स्टेशन पर भी रुकेगी। इससे स्थानीय व्यापारियों और श्रद्धालुओं को बड़ा लाभ मिलेगा। वापसी की दिशा में भी यह ट्रेन अंब अंदौरा स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी। इस बदलाव की पुष्टि उत्तर रेलवे और अंबाला रेलवे मंडल की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति एवं उनके सूचना प्रसार तंत्र के माध्यम से की गई है। रेलवे का मानना है कि इस विस्तार से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बल्कि हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें