फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अब गैस बुकिंग भी 22 से 25 दिनों के बाद होगी

Sun, 08 Mar 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना) । खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। अभी डीजल व पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है। गैस की कीमतों में बढ़ोतरी होने से घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलिंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। गगरेट की शहीद सुनील कुमार गैस एजेंसी के संचालक बलवंत ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में 60 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं व्यवसायिक गैस सिलिंडर के दामों में 115 रुपये की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि नया गैस सिलिंडर 22 से 25 दिन बाद बुक होगा व उपभोक्ता द्वारा ओटीपी देने के बाद गैस सिलिंडर दिया जाएगा। गैस एजेंसी संचालक ने उपभोक्ताओं से अपील कि है कि जिन उपभोक्ताओं नें ई-केवाईसी नहीं करवाया है। वह अपना ई-केवाईसी भी करवा लें। उधर गैस सिलिंडर के दामों में हुई वृद्धि से हर घर की रसोई का बजट भी बिगड़ने वाला है। इस महंगाई का असर कुछ समय बाद सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें