फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ बयानबाजी नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए : पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, नारे लगाने और मोमबत्तियां जलाने से नहीं चलेगा काम
विज्ञापन

दौलतपुर चौक में पूर्व सैनिकों ने सैलानियों को दी श्रद्धांजलि
पूर्व सैनिक बोले-हम भी बलिदान के लिए तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को लेकर देशभर में शोक की लहर है। शुक्रवार को कैप्टन श्रीराम (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने दौलतपुर चौक में एकत्रित होकर सैलानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। सभी पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। पूर्व सैनिकों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान और वहां पल रहे आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की। कहा कि अब समय आ गया है कि समूचे पाकिस्तान को आतंकियों समेत नेस्तनाबूद किया जाए। मात्र नारे लगाने और मोमबत्तियां जलाने से काम नहीं चलेगा। सेना को तुरंत आक्रमण की अनुमति दी जानी चाहिए। सूबेदार मेजर हरमेश राणा ने कहा कि अब तक न जाने कितने मासूम बच्चे अनाथ हो चुके हैं, कितनी बहनों के भाई और औरतों के सुहाग इन पाकिस्तानी दरिंदों ने छीन लिए हैं। अब सिर्फ बयानबाज़ी नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए। देश को हमारी जरूरत है तो हम भी बलिदान के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर कैप्टन गुरमीत, कैप्टन सुनील परमार, मेजर जेएस कंवर, कैप्टन सफर दीन, कैप्टन राजिंदर सिंह, पूर्व सीएसडी प्रबंधक डीएस डढवाल, हवलदार धर्म सिंह, सुनील सिंह, पूपेंदर जसवाल (कुकू) व सुखराम राणा सहित अन्य सेवानिवृत्त सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें