फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए नामांकन 31 तक

Tue, 16 Dec 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल गौरव पुरस्कार, हिमाचल प्रेरणा स्रोत सम्मान और सिविल सेवा पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक 31 दिसंबर, 2025 तक अपने नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित प्रपत्र हिमाचल सरकार की वेबसाइट www.himachal.nic.in/gad. पर उपलब्ध हैं। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि ये पुरस्कार हर साल 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को दो पृष्ठों का संक्षिप्त विवरण हिंदी भाषा में प्रस्तुत करना होगा, जिसमें उनकी विशेष उपलब्धियों या सेवाओं का उल्लेख हो। उन्होंने आवेदकों से अनुरोध किया कि वे आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें