फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने वालों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। त्योहारी सीजन में यातायात के साथ कोरोना महामारी को लेकर पुलिस अब पुलिस सख्ती से पेश आएगी। नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करना अब महंगा साबित हो सकता है। ऐसे वाहनों को पुलिस की क्रेन उठाकर ले जाएगी। नगर पंचायत टाहलीवाल के मुख्य बाजार में मनमर्जी से हर कहीं वाहन पार्क करने वालों पर अब शिकंजा कसेगा। बुधवार से मनमर्जी से दुकानों के आगे वाहन व दोपहिया वाहन खड़े करने से पुलिस चालान काटने के लिए अभियान चलाएगी। वहीं, कोरोना महामारी में त्योहारी सीजन के चलते दुकानदारों को नो मास्क नो सर्विस को लेकर जागरूक किया गया है। ऐसा नहीं करने वाले दुकानदारों और ग्राहकों के भी चालान काटे जाएंगे। त्योहारी सीजन में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अब पुलिस सख्त हो गई है। चाहे कोविड नियम हो या फिर एमवी एक्ट नियम की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। नगर पंचयात टाहलीवाल के मुख्य बाजार में बुधवार से यह अभियान सक्रियता से साथ चलेगा। वहीं, सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क कर मस्ती करने वालों को भी पुलिस सबक सिखाएगी। पुलिस सड़क किनारे खड़क वाहनों को क्रेन के जरिये ले जाएगी। जिसका पूरा खर्चा वाहन मालिक को अदा करना पड़ेगा। इस संबंध में पुलिस थाना हरोली के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि जिला उपायुक्त के दिशानिर्देश के अनुसार बुधवार से अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें