फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निषाद कुमार ने लंबी कूद प्रतियोगिता में किया बेहतरीन प्रदर्शन

Wed, 27 May 2026 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित 8वीं ओपन पैरा नेशनल चैंपियनशिप में भारत के स्टार एथलीट और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार ने नया इतिहास रच दिया है। मूल रूप से हाई जंप के स्थापित खिलाड़ी निषाद कुमार ने इस प्रतियोगिता में पहली बार लॉन्ग जंप स्पर्धा में भाग लिया और अपने पहले ही प्रयास में विश्व स्तरीय प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया। इस प्रतियोगिता के दौरान निषाद कुमार ने कुल तीन प्रयास किए। जिसमें उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने 7.25 मीटर की दूरी तय की। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने और अधिक ऊर्जा के साथ 7.34 मीटर की शानदार छलांग लगाई, जो अब लॉन्ग जंप में उनका नया पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड बन गया है। अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में उन्होंने 7.21 मीटर की दूरी छुई। इस दमदार प्रदर्शन के आधार पर निषाद कुमार ने जापान के नागोया में होने वाले आगामी एशियन पैरा गेम्स के लिए लॉन्ग जंप स्पर्धा में सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह वर्तमान में इस स्पर्धा में पूरे एशिया में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले चीन के एक एथलीट 7.19 मीटर की छलांग के साथ एशिया में शीर्ष पर चल रहे थे जिन्हें पीछे छोड़कर निषाद ने नंबर एक का पायदान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें