मां चिंतपूर्णी दरबार में माथा टेकने पहुंचे निषाद कुमार। स्रोत स्वयं
भरवाईं (ऊना)। पैरा ओलंपिक खेल में देश का नाम रोशन करने वाले निषाद कुमार ने सोमवार को मां चिंतपूर्णी के पावन दरबार में हाजिरी लगाई। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचे निषाद ने मां के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी गगन कालिया ने उनका स्वागत किया और विशेष पूजा-अर्चना करवाई। निषाद कुमार, जो ऊंची कूद में पैरा ओलंपिक पदक विजेता के रूप में विख्यात हैं, ने मंदिर परिसर में पत्रकारों से कहा कि साल 2025 मेरे लिए बेहद अच्छा रहा। इस वर्ष मेरी मेहनत रंग लाई और मैंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा। उन्होंने बताया कि पैरा ओलंपिक में अपनी सफलता के बाद वह मां के दरबार में माथा टेकने का संकल्प पूरा करने आए हैं।