दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में एनसीसी कैडेट्स के लिए रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें छह एचपी (आई) कंपनी एनसीसी ऊना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के आधार पर चयनित कैडेट्स को विभिन्न रैंक प्रदान कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समारोह में सक्षम को अंडर ऑफिसर और नीलाक्षी को सार्जेंट रैंक प्रदान किया गया। वहीं मोहित राणा, प्रदीप और साहिल को कॉर्पोरल जबकि मनप्रीत, साई शबद, केशव और रबीना को लांस कॉर्पोरल रैंक देकर जिम्मेदारी सौंपी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने कहा कि रैंक हासिल करने वाले कैडेट्स अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और समर्पण से निर्वहन कर अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें। संवाद