ऊना। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड नया नंगल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक एरिया सचिव जगमोहन सिंह वालिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी रणनीति एवं पूर्व कर्मचारियों की मांगों सहित समस्याओं पर चर्चा की गई। जगमोहन सिंह वालिया ने बताया कि एनएफएल पूर्व कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन बठिंडा के प्रधान एमजी गौरव 30 सितंबर को नंगल यूनिट में पहुचेंगे। यहां वार्षिक आम सभा के आयोजन की अध्यक्षता करेंगे। इस संबंध में उन्होंने एनएफएल नंगल यूनिट के सेवानिवृत कर्मचारी और ईपीएस 1995 के पेंशनर्स से आग्रह किया कि वार्षिक आम सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। इस मौके पर सभी मौजूद सदस्यों ने सवाल उठाया कि उच्चतम न्यायालय के 04.11.2022 के ईपीएस 1995 के तहत हुए फैसले को ईपीएफओ के अभी तक लागू नहीं करने से सेवानिवृत्त कर्मचारी बढ़ी हुई पेंशन से वंचित हैं। एरिया सचिव जगमोहन सिंह वालिया ने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन के जरिए केंद्र सरकार तक प्रभावित कर्मचारियों की मांगें पहुंचाई जाएंगी। इस मौके हरी राम, एचआर सैनी, गुरप्रीत सिंह अरोड़ा, हरचरण सिंह चन्नी, रमेश माशा, राजिंद्र पाल सिंह, अशोक भार्गव, जगदीश प्रसाद, चरणजीत राय, मंगत राम, राम मूर्ति कपिला, हरिंद्र सिंह, कर्म सिंह, प्रेम चंद, राम कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद