फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पचीस करोड़ से बनाए जाएंगे 1666 पात्र व्यक्तियों के नए मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
गीत, संगीत और नुक्कड़ नाटकों के जरिये ग्रामीणों को बताई कल्याणकारी योजनाएं
विज्ञापन

सासन, बसोली अप्पर, धवाली और चतेहड़ बूहल के ग्रामीण किए जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा और आरके कलामंच चिंतपूर्णी नेे बुधवार को गीत-संगीत से अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही नशा निवारण विषय पर लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने ऊना उपमंडल के गांव सासन व बसोली अपर तथा गगरेट के धवाली व चतेहड़ बूहल गांवों में लोगों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। आरके कलामंच और पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने लोगों को बताया कि स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़़ा वर्गाें के 1666 पात्र व्यक्तियों को नया मकान बनाने के लिए 1.5 लाख रूपये प्रति व्यक्ति की दर से 25 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जा रही है। सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्प संख्यक वर्ग, एकल नारी, विधवा व दिव्यांगजन से संबंधित अभ्यर्थियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 5 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। समाज में छुआछूत की प्रथा को दूर करने के लिए अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के प्रावधानों को प्रभावी तौर पर लागू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभाग अंतरजातीय विवाह के लिए 50 हज़ार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। 19 दिसंबर को ऊना विस क्षेत्र के गांव बटूही व कुरियाला जबकि गगरेट के गांव गगरेट अपर व डंगोह में कार्यक्रम होंगे। 20 दिसंबर को चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के गांव लडोली व भवारन कंदरोही जबकि ऊना विस क्षेत्र के गांव जखेड़ा व हरोली विस क्षेत्र के भदसाली गांव में लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें