दौलतपुर चौक(ऊना)। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत दौलतपुर मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में अजय ठाकुर (चलेट) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके साथ, नरिंदर परमार (कुनेरन), सरला देवी (रामनगर), तरसेम लाल राणा (रायपुर) और विशाल शर्मा (डंगोह खास) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विकास ढडवाल (संघनई) और राजीव शर्मा (घनारी) को महामंत्री, जबकि कीर्ति शर्मा (बबेहड़) को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। मीडिया और प्रवक्ता टीम में रविकांत मुंजाल (बबेहड़) को मीडिया प्रभारी और सतपाल भारद्वाज (भद्रकाली) को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सविता कुमारी (सलोह बेरी), अशोक कुमार (अंबोआ), बलवंत सिंह (कुनेरन), राकेश कुमार (गोंदपुर बनेहड़ा लोअर) एवं उषा देवी (भंजाल लोअर) को सचिव बनाया गया है। कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी सीमा देवी (भंजाल लोअर) को कार्यालय सचिव के रूप में सौंपी गई है। जीतन कुमार (गोंदपुर बनेहड़ा लोअर) को आईटी संयोजक तथा शुभम जरियाल (नंगल जरियाला) को आईटी सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, परमवीर सिंह (चलेट) को सोशल मीडिया संयोजक और अनुज शर्मा (मवा कोहला) को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।