फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नेपाली प्रत्यक्षदर्शी का दावा, टनल के अंदर फंसे हैं कई भारतीय

Wed, 02 Sep 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की टनल में सुखविंद्र सहित 15 अन्य भारतीय नागरिकों के फंसे होने का दावा एक नेपाली प्रत्यक्षदर्शी ने किया है। इस बात का खुलासा खुद सुखविंद्र के चचेरे भाई शुभम ने किया है। उन्होंने सुखविंद्र के परिजनों को बताया कि बीते बुधवार को नेपाल में आई तबाही के बाद से ही इस टनल में फंसे लोगों को निकालने के लिए जिस गति से काम होना चाहिए, नहीं हो रहा है। यही कारण है कि टनल में फंसे लोगों को निकालने को लेकर इतने दिन बीत जाने के बाद भी कोई संपर्क नहीं हो पाया है। शुभम ने बताया है कि नेपाली रेस्क्यू टीम पर से अब उनका भरोसा उठ चुका है, अब तो भारतीय रेस्क्यू टीम पर ही उम्मीदें टिकीं है। उन्होंने सुखविंद्र के पिता हुसन लाल को बताया कि नेपाल में त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की टनल में फंसे होने का नेपाली प्रत्यक्षदर्शी का दावा इस बात को प्रमाणित करता है कि इस टनल में जो भी भारतीय फंसे हैं, उन्हें बाहर निकालने के लिए चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन नाकाफी है। काठमांडो में रेस्क्यू ऑपरेशन को नजदीक से देख रहे शुभम ने अपने परिजनों से बातचीत में आक्रोशित अंदाज में कहा कि हमें यहां के रेस्क्यू ऑपरेशन पर अब विश्वास नहीं रहा है। इधर नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर आठ निवासी सुखविंद्र के पिता हुसन लाल ने कहा कि अब उनके सब्र का बांध टूटने लगा है। छह दिन बाद भी उनके बेटे का अता-पता नहीं लग पाया है। हुसन लाल के अनुसार 25 अगस्त को रात 10 बजे ही उनकी सुखविंद्र से अंतिम बार बात हुई थी, उसके बाद से अब तक कुछ पता नहीं चला है। परिवार के लोग पिछले छह दिनों से चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें