फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से न तो जनता संतुष्ट और न ही अपने विधायक : अनुराग

Sun, 10 Mar 2024 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- झुठे वादे करके जनता को लूटने का कांग्रेस ने किया काम
विज्ञापन

अंब(ऊना)। कांग्रेस विधायकों की राजनीतिक भूमिका को केंन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उनकी अंदरूनी लड़ाई बताया है। उन्होंने शनिवार को अंब में एक बाइक रैली के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस न तो जनता को संतुष्ट कर पाई और न ही अपने विधायकों को। लोग कांग्रेस पार्टी से पलायन कर रहे हैं। ये होड़ मची है कि कैसे कांग्रेस से छुटकारा पाया जाए।
विज्ञापन

यह कांग्रेस की अंदरूनी कश्मकश है। अंदरूनी लड़ाई है, जिसमें हम कुछ नहीं कह सकते। हम बस इतना कह सकते हैं कि इस सबके कारण हिमाचल प्रदेश का बहुत नुकसान हुआ है। इसके लिए जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। राहुल गांधी की पांच गारंटियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हिमाचल में इनकी गारंटियां कितनी फेल हुईं, यह देश ने देखा है। पिछली बार भी बहुत कुछ कहा था, जो नहीं किया। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में बड़ी-बड़ी बातें कीं, लेकिन पूरी नहीं कर पाए। कर्नाटक में इनके नाटक से लोग दुखी हैं। विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। सीएम कहते हैं कि पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए तो झूठे वादे कर लेती है और कहती है कि खजाने खाली कर देंगे, लेकिन बाद में लूटने का काम करती है। हिमाचल प्रदेश में भी यह अपने वादों को पूरा कर पाने में नाकाम रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें