फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: केंद्रीय छात्र परिषद भटोली कॉलेज की अध्यक्ष बनीं नीरू देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य ने मनोनीत प्रतिनिधियों को दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना )। एसबीएसडी पीजी कॉलेज भटोली में बुधवार को केंद्रीय छात्र परिषद के मनोनीत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में अवगत करवाया। प्राचार्य ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के हितों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने संबोधन में छात्र परिषद के महत्व और इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इससे छात्रों को न केवल नेतृत्व की कला सीखने में मदद मिलेगी बल्कि उनकी सामाजिक जिम्मेदारी को भी सुदृढ़ता मिलेगी। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से प्रो. डीपी ठाकुर, प्रो. अतुल कुमार ने छात्रों को अपने अनुभव साझा करते हुए विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह छात्र प्रतिनिधि अपने कार्यों में ईमानदारी और निष्ठा का पालन करें और महाविद्यालय के आदर्शों का सम्मान करें। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह एक ऐसा अवसर है जिससे वे अपने नेतृत्व कौशल को और भी प्रभावी बना सकते हैं। इस वर्ष छात्र परिषद में विभिन्न पदों के लिए छात्रों का मनोनयन किया गया है। नीरू देवी एमएससी प्रथम सेमेस्टर को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया, जबकि निशा देवी एम कॉम प्रथम सेमेस्टर को उपाध्यक्ष पद पर, लखविंदर कौर बी ए प्रथम वर्ष को सचिव पद पर और शिवेन बी कॉम प्रथम वर्ष को संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक गतिविधियों, खेल, एनएसएस और एनसीसी के लिए भी सदस्य नामांकित किए गए हैं, जिनमें मंदीप कौर, काशवी धीमान, राहुल कुमार, बादल सिंह, हरीश, पल्लवी कपिला, अभय प्रताप सिंह और गगनप्रीत कौर ने भी शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें