फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रविदास की शिक्षाओं को आत्मसात करने की जरूरत : अग्निहोत्री

विज्ञापन
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री  गोंदपुर जयचन्द में संत गुरु रविदास की जयंती पर उनको श्रद्धांज
विज्ञापन
बोले- प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का कर रही कार्य
विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री ने गोंदपुर जयचंद में गुरु रविदास जयंती समारोह में की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
दुलैहड (ऊना)। डॉ. भीमराव आंबेडकर नौजवान सभा गोंदपुर जयचंद की ओर से बुधवार को गुरु रविदास जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने संत गुरु रविदास की प्रतिमा के आगे श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी शिक्षाओं पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य कर रही है। बेटियां हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। बोले- गुरु रविदास की शिक्षाओं को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यक्रम में मंच का संचालन कर रही बेटियों को प्रोत्साहन प्रदान करते हुए 50 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता से धार्मिक स्थलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है। संत गुरु रविदास मंदिर भदसाली कोे 50 लाख रुपये, सलोह के लिए 25 लाख रुपये, धनपुर के लिए 15 लाख रुपये, पंजावर के लिए 15 लाख रुपये, बालीवाल के लिए 15 लाख रुपये, ललड़ी के लिए 25 लाख रुपये और श्रीचरणों मंदिर बडेडा के लिए 15 लाख रुपये दिए हैं। वहीं, हरोली में संत गुरु रविदास मंदिर की सराय निर्मित करनेे के लिए 10 लाख रुपये दिए है। उन्होंने कहा कि बाबा सिद्ध जालंधरी के लिए 25 लाख, बीटन की कुटिया निर्माण के लिए 25 लाख, संत बाबा डांगू वाले को 25 लाख और सलोह में कुटिया के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि जारी की है। बाबा बाल के मंदिर के लिए 25 लाख रुपये जारी किए हैं। बनोडे महादेव मंदिर बहडाला के लिए 25 लाख रुपये जारी किए गए है। इसपुर में पांच करोड़ रुपये की लागत से शीतला मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। दमामियो मंदिर की सड़क के लिए आठ करोड़ रुपये जारी किए है। दुलैहड़ में रवि दास मंदिर के लिए 25 लाख रुपये जारी किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने गोंदपुर जयचंद में नवनिर्मित वर्षाशालिका के नजदीक सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें