दिवाली पर्व पर रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया माता चिंतपूर्णी का दरबार सुरक्षा व्यवस्था के
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर को एनडीआरएफ की टीम ने दौरा किया। ऊना जिले में इन दिनों एनडीआरएफ की फैमिलियराइजेशन एक्सरसाइज चल रही है, जिसके तहत यह दौरा किया गया। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर आनंद ने बताया कि इस दौरे के दौरान टीम ने मंदिर परिसर का जायजा लिया और अधिकारियों से मंदिर के अंदर आने (एंट्री रूट) और बाहर जाने (एग्जिट रूट) के रास्तों की जानकारी ली। टीम ने मुख्य रूप से चर्चा की कि यदि भविष्य में कोई आपदा या आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होती है तो श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से कैसे बाहर (इवेक्युएट) निकाला जा सकता है। इसके अलावा, निरीक्षण के दौरान आपातकाल के समय उपयोग किए जाने वाले कुछ वैकल्पिक रास्तों और लिफ्ट के रूट का भी जायजा लिया गया।