फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब में एनसीसी यूनिट ने लगाया शिविर, 34 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब की एनसीसी यूनिट ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की आठ सदस्यीय टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। इसमें कॉलेज अधिकारियों, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोगों ने 34 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का नेतृत्व डॉ. श्रृष्टि शर्मा ने किया और तकनीकी सहयोग नीलम कुमारी ने दिया। आईडीपी इंटरनेशनल होशियारपुर ने भी योगदान दिया।कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर कुमार ने शिविर का निरीक्षण कर कैडेट्स की सराहना की। आईडीपी की अमनदीप कौर ने रक्तदाताओं के लिए जलपान की व्यवस्था की और अपने एनसीसी के अनुभव साझा किए। प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने सभी सहयोगी संस्थाओं और टीमों का धन्यवाद किया तथा एनसीसी यूनिट को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। यह शिविर युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें