फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंबेहड़ा स्कूल में एनसीसी इकाई का शुभारंभ, 25 कैडेट चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्र 2025-26 से कक्षा नवमी के छात्रों को एनसीसी का लाभ, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबेहड़ा में सत्र 2025-26 के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई ऊना द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कक्षा नवमी के 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिन्हें एनसीसी कैडेट के रूप में नामांकित किया गया है। एनसीसी इकाई की ओर से हवलदार गुरदीप सिंह ने शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कर चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी की। विद्यालय में इस सत्र से एनसीसी की गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जाएंगी। विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस सुविधा के लिए एनसीसी विभाग, सरकार एवं कंपनी कमांडेंट ऊना का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह ने बताया कि विद्यालय वर्ष 2007 से इस सुविधा की मांग कर रहा था, जो अब पूरी हो गई है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सतीश कुमार ने समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सहित स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को एनसीसी का लाभ मिलने पर प्रसन्नता जताई और इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें