फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एनसीसी कैडेट्स ने फायरिंग का किया अभ्यास

Tue, 21 May 2024 03:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
जेएनवी पेखूबेला में फायरिंग का अभ्यास करते कैडेट्स। संवाद
विज्ञापन
ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में छठी स्वतंत्र एनसीसी कंपनी ऊना के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में पांचवे दिन सोमवार को विभिन्न गतिविधियां हुईं। कैडेट्स ने ड्रिल का अभ्यास, मैप रीडिंग, फायरिंग जैसी गतिविधियों को बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान फायरिंग रेंज पर 0.22 राइफल से फायरिंग कर अभ्यास भी किया। इसके अलावा वॉलीबाल, फुटबाल आदि खेलों में भी हिस्सा लिया। सायंकालीन सत्र में कैडेट्स ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गीत और हरियाणवी नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मस्ती की। इस मौके पर कमान अधिकारी सेवा मेडल लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें