फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब अस्पताल में एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण

Thu, 16 Jul 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब के एनसीसी कैडेट्स ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नागरिक अस्पताल अंब परिसर में नीम के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल कतना और डॉ. संदीप कुमार ने स्वयं पौधरोपण कर अभियान में अपनी सहभागिता निभाई और एनसीसी कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट अनिल वर्मा ने बताया कि यह पौधरोपण अभियान महाविद्यालय के एनसीसी और सिविल अस्पताल अंब की एक संयुक्त पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें