फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भटोली कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। श्री विष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली में बुधवार को एनसीसी कैडेट्स की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। कॉलेज परिसर व आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न फूलदार व छायादार पौधे लगाए गए। प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की शोभा नहीं, जीवन का आधार हैं। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी प्रीति शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने वृक्षों को पृथ्वी के फेफड़े बताते हुए उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला। कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और पौधों की देखभाल व समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एनसीसी इकाई व कॉलेज प्रशासन का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें