ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में छठी स्वतंत्र एनसीसी कंपनी ऊना के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मैप रीडिंग, राइफल पकड़ना, ड्रिल की गतिविधि मुख्य आकर्षण रही। एनसीसी कैडेट्स ने मैप पढ़ना, राइफल को हैंडल करने में विशेष रुचि दिखाई। इस मौके पर सेवा मेडल कमान अधिकारी लैफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी मौजूद रहे। संवाद