पंडोगा (ऊना)। इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बाथू में 6 हिमाचल प्रदेश इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी ऊना द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-243 के चौथे दिन कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। शिविर के दौरान कैडेट्स को फील्ड में टेंट पिचिंग (अस्थायी तंबू या टेंट लगाना) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें कठिन परिस्थितियों में स्वयं के लिए सुरक्षित ठिकाना तैयार करने के तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लिया और टीम भावना का परिचय दिया। शिविर के कमांडिंग ऑफिसर एवं कैंप कमांडेंट रविंद्र सिंह ने कैडेट्स को भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।