नंगल(ऊना)। नंगल बाईसाइकिल (एनबीसी) ने वीरवार को विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में अपने प्रमुख सामुदायिक साइकिलिंग कार्यक्रम भाखड़ा राइड 2.0 के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया। अनावरण चंडीगढ़ स्थित भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के मुख्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान किया गया। पोस्टर को औपचारिक रूप से बीबीएमबी के चेयरमैन इंजीनियर मनोज त्रिपाठी द्वारा लॉन्च किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र कुलहरिया और राजीव शाही सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।