नजीर मुहम्मद को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चक्कसराय का अध्यक्ष चुना
अंब(ऊना)। नजीर मोहम्मद को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चक्कसराय का अध्यक्ष चुना गया है। स्कूल के प्रधानाचार्य शशि कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को स्कूल में एसएमसी गठन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से नजीर मोहम्मद को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, रविंन्द्र कुमार, प्रोमिला कुमारी, रफीक मुहम्मद, इंदू बाला, साधूराम, स्नेहा सुनीता, रमजान बीबी, ममता देवी, चरणदास, अंजना देवी, लेखराज, अंजू देवी को सदस्य चुना गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के प्रवक्ता चमनलाल, सुनीता राणा, रविंन्द्र सिंह, शाहीन पोसवाल, शास्त्री सुरेन्द्र जोशी, नवनीत कौंडल, विनोद कुमार, याहिया खान और सेवा सिंह मौजूद थे। संवाद