फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्राकृतिक खेती आदान संसाधन केंद्र खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को प्राकृतिक खेती से तैयार घटक उपलब्ध करवाए जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कृषि विभाग की तरफ से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्राकृतिक खेती आदान संसाधन केंद्र ग्राम पंचायत सुकड़ियाल में स्थापित किया गया। जहां पर आसपास के किसानों को प्राकृतिक खेती से तैयार घटक उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि किसान प्राकृतिक खेती सही ढंग से कर सकें। जो किसान प्राकृतिक खाद और दवाइयां खुद नहीं बना सकते, वे इस दुकान से हर तरह के प्राकृतिक घटक खाद, दवाइयां खरीद सकते हैं। इस केंद्र से सुकड़ियाल पंचायत, पीपलू पंचायत के आसपास के किसानों को लाभ मिलेगा । आत्मा परियोजना के अधिकारी परियोजना निदेशक वीरेंद्र कुमार बग्गा, उप परियोजना निदेशक शामली गुप्ता, खंड तकनीकी प्रबंधक रवि कुमार, सहायक खंड तकनीकी प्रबंधक श्वेता ठाकुर व प्रियंका शर्मा की ओर से समय-समय पर प्राकृतिक खेती से संबंधित जागरुकता शिविर लगाए जाते हैं। इससे अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का मूल्य 4000 रुपये प्रति क्विंटल, प्राकृतिक खेती से तैयार गेहूं का मूल्य 6000 रुपये प्रति क्विंटल व कच्ची हल्दी का मूल्य 90 रुपये प्रति किलोग्राम तथा अपनी उपज को मंडी तक पहुंचाने के लिए दो रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से लाने, ले जाने का खर्च भी मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें