फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हैंडबाल में राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट शिखा बनीं शिक्षक

Sun, 04 Aug 2024 02:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बसदेहड़ा की ​शिखा संबं​धित स्कूल में अपनी नियु​क्ति के संबंध में स्टाफ सदस्यों संग। स्रोत परिजन
विज्ञापन
ऊना। मैदान पर बहाया पसीना एक दिन सफलता की महक जरूर छोड़ता है। कुछ ऐसी ही सफलता की बसदेहड़ा की होनहार हैंडबाल खिलाड़ी शिखा भारद्वाज के हिस्से आई है। राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट शिक्षा ने स्पोटर्स कोटे से टीजीटी आटर्स की नौकरी हासिल की है।
विज्ञापन

शिखा की तैनाती जिला सिरमौर के मिडिल स्कूल डाबरा में हुई है। शिखा की उपलब्धि उन खिलाड़ियों के लिए बड़ा हौंसला बनी है, जो कि खेल मैदान और उच्च पढ़ाई से मुंह मोड़कर गलत संगत का रुख कर लेते हैं। बेटी की सफलता से परिवार भी गदगद है। शिखा मूल रूप से बसदेहड़ा के वार्ड सात की रहने वाली है। अपनी प्रारंभिक पढ़ाई को भी स्थानीय स्कूल से ही पूरा किया है। यहीं स्कूल के माध्यम से हैंडबाल में जिला, प्रदेश तो राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का लोहा शिक्षा मनवा चुकी है। खेल के साथ-साथ होनहार ने अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा और बीएड पूरी की।
इसके बाद टीजीटी आटर्स में अब बतौर शिक्षिका तक का सफर तय किया है। शिक्षा के परिवार में जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त पिता हुसन चंद भारद्वाज व माता प्रवीन कुमारी देवी गृहिणी हैं। नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के पार्षद अमरीक सिंह ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र का नाम यहां खेल में चमकाती रही हैं। इस बेटी पर पूरे क्षेत्र को नाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें