फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नरेश जसवाल ने वैदिक पुस्तकालय अंब को भेंट की पुस्तकें

Sun, 15 Nov 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही(ऊना)। वैदिक पुस्तकालय अंब के लिए अंबोटा निवासी नरेश जसवाल ने महान पुरुषों के जीवन, विचारों और आदर्शों पर आधारित विभिन्न पुस्तकें भेंट कीं। इस अवसर पर वैदिक चेतना एवं सेवा समिति अंब के सदस्य तरसेम शर्मा एवं रमेश चंद कौल ने नरेश जसवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्ति के चरित्र निर्माण, वैचारिक विकास और जीवन को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण साधन हैं। महान पुरुषों के जीवन से जुड़ी पुस्तकें युवाओं और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने के साथ-साथ उनमें अच्छे संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसे में समाज के जागरूक लोगों द्वारा पुस्तकालय के लिए पुस्तकों का योगदान देना एक सराहनीय पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें