दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश राज्य नंबरदार कल्याण महासंघ की गगरेट इकाई की बैठक 19 नवंबर को शाम चार बजे घनारी तहसील कार्यालय में होगी। महासंघ के गगरेट ब्लॉक के प्रधान नंबरदार बृजपाल ने बताया कि बैठक में तहसीलदार घनारी कुलताज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में नंबरदारों की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा की जाएगी। इनमें उनकी मांगों, सुविधाओं और अन्य मुद्दों का समावेश होगा। बैठक के दौरान गगरेट क्षेत्र के नंबरदारों की समस्याओं पर विशेष चर्चा की जाएगी और उनके समाधान के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। संवाद