फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्री केसगढ़ साहिब तक निकाला नगर कीर्तन

Mon, 06 Jan 2025 06:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
नंगल में नगर कीर्तन की अगुवाई करते पांच प्यारे। -संवाद
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। दशम पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नंगल के गुरुद्वारा विभोर साहिब से भव्य नगर कीर्तन सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब को रंग-बिरंगे फूलों से सजी पालकी में विराजित किया गया, जिसकी अगुवाई पांच प्यारों ने की। यह नगर कीर्तन नंगल के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए गुरु की नगरी श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब में संपन्न हुआ। रास्ते में सेक्टर-दो के गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर संगत और प्रबंधक कमेटी ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पांच प्यारों, निशानचियों और अन्य गणमान्य अतिथियों को सिरोपे पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगतों की भारी उपस्थिति रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें