फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भद्रकाली स्कूल में नाटी, भंगड़ा, गिद्दा, नशा-मुक्ति संदेश ने बटोरीं तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रावमापा भद्रकाली में वार्षिक समारोह में मेधावी किए सम्मानित
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय भद्रकाली में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्य सतपाल वशिष्ठ ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा है। कहा कि विद्यालय के छात्र न केवल शिक्षा के क्षेत्र बल्कि खेल व अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। समारोह में विद्यार्थियों ने नाटी, भंगड़ा, गिद्दा, नशा-मुक्ति संदेश सहित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में विधायक राकेश कालिया ने कहा कि विद्यार्थियों की बहुमुखी उपलब्धियां विद्यालय के स्टाफ की मेहनत और समर्पण का परिणाम हैं। कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद प्रदेश सरकार हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्रों को 5100 रुपये देने तथा विद्यालय में मंच निर्माण के लिए दो लाख रुपये की घोषणा की। इस दौरान कक्षा छठी से विवेक प्रथम, लवदीप द्वितीय, अमरिता चौहान तृतीय, सातवीं से अनमोल ठाकुर प्रथम, अवनी ठाकुर द्वितीय, कपिल गर्ग तृतीय, कक्षा आठवीं से अंशिका शर्मा प्रथम, साजिद द्वितीय, रिया ठाकुर तृतीय कक्षा नौवीं से साक्षी ठाकुर प्रथम, आरुषि ठाकुर द्वितीय, अफरीन तृतीय, कक्षा दसवीं से गौरी डढवाल प्रथम, प्रतिभा द्वितीय, दीक्षिता तृतीय, कक्षा जमा एक (आर्ट्स) से पायल प्रथम, आयुब खान व शिवानी द्वितीय, सूरज भाटिया तृतीय, कक्षा जमा एक कॉमर्स अभिषेक शर्मा प्रथम, अजय कुमार द्वितीय, कशिश मेहरा तृतीय, कक्षा जमा एक नॉन-मेडिकल सानिया प्रथम, मन्नत द्वितीय, वंशिका तृतीय रहे। कक्षा जमा दो आर्ट्स अनामिका प्रथम, पलक द्वितीय, आदित्य तृतीय रहे। कक्षा जमा दो कॉमर्स अक्षिता जरियाल प्रथम, मीनाक्षी कुमारी द्वितीय, नीलाक्षी चौधरी तृतीय रहे। कक्षा जमा दो नॉन-मेडिकल अनिकेत चौधरी प्रथम, वंदना द्वितीय, आर्यन तृतीय रहे। इस दौरान स्कूल स्टाफ सदस्य, अभिभावक व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें