फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 35 प्रतिभागियों का मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण पूरा

Thu, 26 Mar 2026 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ऊना में आयोजित 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त 35 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सभी प्रतिभागी परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। संस्थान के निदेशक सुधीर कुमार शर्मा ने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्हें मशरूम उत्पादन के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रशिक्षार्थी आवश्यकता पड़ने पर बैंक से कम ब्याज दरों पर ऋण सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान आरबीआई के वित्तीय सलाहकार राजकुमार डोगरा ने भी प्रतिभागियों से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें