फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम ने शहर में सड़क के किनारे हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना शहर में एनएच किनारे शुरू किया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम प्रबंधन ने शहर से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वीरवार को शहर में सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों से फुटपाथ पर सामान न रखने का आग्रह किया गया। नगर निगम प्रबंधन ने साफ किया है कि अतिक्रमण के चलते शहर में आए दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बाजारों में दुकानों के बाहर दुकानदारों की ओर से सामान सजा दिया जाता है। इससे लोगों को पैदल चलने में परेशानी हो रही है। अब नगर निगम प्रबंधन ने सख्ती दिखाते हुए शहर से अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है। प्रबंधन ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। दूसरी तरफ व्यापार मंडल ने भी प्रशासन की ओर से शुरू की गई कार्रवाई का समर्थन किया है। व्यापार मंडल ने दुकानदारों से नियमों के अनुसार ही दुकानों के बाहर सामान रखने का आग्रह किया है। वीरवार को पुराना बस स्टैंड के समीप अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दुकानों के बाहर रखे फ्लेक्स बोर्ड भी हटाए गए। इस मौके पर नगर निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें