फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुंबई विवि की छात्राओं ने संतोषगढ़ के कन्या विद्यालय का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या विद्यालय को मर्ज करने पर जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान एवं राष्ट्रीय दलित न्याय आंदोलन के राज्य महासचिव राज महे के साथ मुंबई विवि की छात्राओं ने संतोषगढ़ के कन्या विद्यालय का दौरा किया। छात्राओं ने बताया कि संतोषगढ़ का सरकारी कन्या विद्यालय उनके लिए उत्कृष्टता का प्रतीक है। सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रचलित धारणा को चुनौती देते हुए संतोषगढ़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने गुणवत्ता, संसाधनों और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है। दौरे के दौरान छात्राओं ने इस कन्या विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षण गुणवत्ता की प्रशंसा की है। बताया कि विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, समृद्ध पुस्तकालय, रिटेल वोकेशनल लैब, अटल रोबोटिक लैब, स्वच्छ और सुव्यवस्थित परिसर, खेलकूद की उत्तम सुविधाएं और बालिकाओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुंबई से आई एक छात्रा दामिनी ने कहा हमने अक्सर सरकारी स्कूलों के बारे में संसाधनों की कमी और अव्यवस्था की बातें सुनी हैं। राज महे ने सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए आग्रह किया। इसके अलावा शिक्षा विभाग का यह भी फरमान सामने आया है कि आने वाले समय में कन्या विद्यालय को लड़कों के स्कूल में मर्ज कर दिया जाएगा। यह सरासर गलत फैसला है। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। शिक्षा विभाग से आग्रह है कि संतोषगढ़ के कन्या विद्यालय को मर्ज न किया जाए। इस दौरान मौका पर सुमैया शेख, मनीष पंगति, प्ररेणा गायकवाड, रोशन सुरवाड़े, मानसी माने, दामिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें