फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 3.5 करोड़ से बदलेगी मुच्छाली की तस्वीर, शिवा प्रोजेक्ट का भूमि पूजन

विज्ञापन
मुच्छाली गांव में शिवा प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करते हुए नोडल अधिकारी राजेश्वर परमार व अन्य।स्रोत - फोटो : mathura
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुना होने के साथ अर्थव्यवस्था भी होगी मजबूत : परमार
प्रोजेक्ट से किसानों को मिलेगी उच्च गुणवत्ता वाली बागवानी सुविधाएं : केके भारद्वाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के मुच्छाली गांव में मंगलवार को बहुप्रतीक्षित शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्लस्टर निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शिवा प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी राजेश्वर परमार ने शिरकत की और प्रोजेक्ट के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। परमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुच्छाली गांव के लोगों को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिला है। यह योजना न केवल किसानों की आय को दोगुना करने में सहायक होगी बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी। बागवानी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर केके भारद्वाज ने बताया कि शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली बागवानी सुविधाएं, सिंचाई साधन, भंडारण केंद्र और विपणन सहायता जैसे अनेक लाभ मिलेंगे। बागवानी अधिकारी वरिंदर भारद्वाज, प्रसार अधिकारी अनुपम, वंदना, तथा फैसिलिटेटर पायल ने भी तकनीकी जानकारी साझा की और परियोजना की संरचना से ग्रामीणों को अवगत करवाया। स्थानीय पंचायत प्रधान विजय शर्मा, उपप्रधान अजय शर्मा एवं वार्ड सदस्य मीना देवी सहित गांव के प्रमुख नागरिकों में ओमप्रकाश, तिलक राज आदि ने भूमि पूजन में भाग लिया और परियोजना के प्रति उत्साह प्रकट किया। करीब 3.5 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला यह क्लस्टर आधुनिक कृषि और बागवानी के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें