फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सांसद अनुराग ने बारिश से प्रभावित इलाकों का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को जिला ऊना के दो दिवसीय दौरे के दौरान ऊना विधानसभा क्षेत्र के बारिश प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी उनके साथ मौजूद रहे। सांसद ठाकुर ने रामपुर स्थित वेली ब्रिज का जायजा लेने के बाद कुठार कलां और जनकौर गांवों में प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से नुकसान के कारणों तथा भरपाई से जुड़े सुझाव भी लिए। सांसद ने जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में हुए भारी नुकसान के लिए शासन और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने विशेष रूप से रामपुर पुल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बाढ़ में दो वर्ष पूर्व बह जाने के बावजूद यहां अब तक स्थायी पुल का निर्माण नहीं हुआ, जिससे हजारों लोग परेशानी झेल रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि बरसात से पहले नालों की सफाई न होने के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ और इसके लिए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अवैध खनन को लेकर भी उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के चलते खनन माफिया बेखौफ सक्रिय हैं। सांसद ने बताया कि दिशा समिति की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई थी, लेकिन अधिकारी अभी तक जमीनी स्तर पर कार्रवाई करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को गंभीरता से ठोस कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें