फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क पर दरकी पहाड़ी की मिट्टी, राहगीर परेशान

Thu, 05 Jun 2025 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
कुलथू को जाने वाले सड़क पर बारिश के कारण गिरी मिट्टी । स्रोत जागरूक : पाठक
विज्ञापन
जोल (ऊना)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल जोल के तहत ग्राम पंचायत चोली के गांव कुलथू को जाने वाली सड़क पर पहाड़ी से मिट्टी दरक गई। भारी बारिश के चलते मिट्टी सड़क तक पहुंच गई। इस कारण कीचड़ के बीच मार्ग से गुजरने वाले वाहनों व पैदल चलने वाले राहगीरों भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण देसराज, रानू राम, प्रकाश चंद, अश्वनी शर्मा, संजीत कुमार, मनजीत कुमार, सीमा देवी, सन्नी, रामू ने बताया कि जब भी बारिश होती है तो पहाड़ी से मिट्टी आकर सड़क पर जमा हो जाती है। इसके चलते हर किसी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर नालियां तो बनी हैं पर मिट्टी से भर जाने के चलते पानी की निकासी नहीं हो रही। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की कि शीघ्र इन नालियों की सफाई करवाई जाए ताकि लोगों को बरसात के समय कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। लोक निर्माण विभाग के सेक्शन सोहारी में कनिष्ठ अभियंता अरविंद सलोटा ने बताया कि समस्या मेरे ध्यान में है और जल्दी ही मशीन भेज कर पूरे ट्रैक को साफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें