हिमोत्कर्ष महिला मंच ने स्तनपान को लेकर आयोजित की जागरूकता कार्यशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमोत्कर्ष महिला मंच और संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना की ओर से निजी अस्पताल ऊना में जिलास्तरीय जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश्वर कंवर (एम.डी., वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने मां के दूध को नवजात के लिए अमृत बताया और छह माह तक केवल स्तनपान की सलाह दी। मुख्य वक्ता डॉ. अमीषा सांभर ने महिलाओं को स्तनपान के लाभों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष महिला मंच की उपाध्यक्ष अनूपा ठाकुर, रंजना जसवाल, मंजू मनकोटिया, रमा कंवर, प्रशिक्षण संस्थान की उपप्रधानाचार्य रंजू बाला, प्रशिक्षक मीना ठाकुर व निशा सहित 80 से अधिक महिलाएं शामिल रहीं। इस अवसर पर मंच सदस्यों ने चिकित्सकों को पौधे भेंट किए।