भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी जयंती के अवसर पर 30 अप्रैल को विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मां चिंतपूर्णी जागरण सेवा समिति परिवार की ओर से माई दास भवन बस स्टैंड के निकट किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से भजन गायक रोशन प्रिंस, अशोक भारद्वाज, दिलीप चोपड़ा और विवेकी सूफी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस आयोजन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। जागरण समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वह 30 अप्रैल को माई दास भवन में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लें।