फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मां दुकान चलाकर निभा रही जिम्मेदारी, बेटी ने बोर्ड मेरिट में 9वां रैंक लेकर चमकाया नाम

Mon, 11 May 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह की दो छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। स्कूल की छात्रा वंशिका जस्सल ने प्रदेश भर में आठवां रैंक हासिल किया है, जबकि रीत खडवाल ने नौवां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस दोहरी सफलता से विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर रविवार को विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल के एमडी राजेश गौतम और प्रधानाचार्य शिवानी गुलेरिया सहित समस्त स्टाफ ने दोनों छात्राओं का मुंह मीठा करवाया और उन्हें सम्मानित किया। कुठियाड़ी गांव की रहने वाली संजीव कुमार की पुत्री वंशिका जस्सल ने 700 में से 692 (98.86%) अंक हासिल किए हैं। वंशिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत को दिया है । वंशिका ने बताया कि वह रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई करती थी। भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेवलपर बनकर तकनीक के क्षेत्र में देश के विकास के लिए अपना योगदान देना चाहती है। वहीं नौवां स्थान हासिल करने वाली रीत खडवाल ने 700 में से 691 (98.71%) अंक हासिल किए हैं। रीत के लिए यह मुकाम बेहद भावुक और संघर्षपूर्ण रहा है, क्योंकि बचपन में ही उनके पिता का साया सिर से उठ गया था। उनकी माता सुषमा देवी अंब में एक छोटी सी दुकान चलाकर परिवार की जिम्मेदारी उठा रही हैं। रीत ने अपनी उपलब्धि का श्रेय स्कूल शिक्षकों और अपनी माता को दिया है। भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने का लक्ष्य रखने वाली रीत रोजाना पांच घंटे से अधिक नियमित स्वाध्याय करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें