फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बदलते मौसम में बीमारियों की चपेट में आ रही अधिकतर महिलाएं

Tue, 27 May 2025 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बदलते मौसम में ऊना जिला की अधिकतर महिलाएं बीमारियों में चपेट में आ रही हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को 639 ओपीडी दर्ज की गई, जिसमें 312 महिलाएं विभिन्न रोगों से ग्रस्त निकलीं जबकि 247 पुरुष भी ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे। इतना ही नहीं दो मरीज बुखार और नौ मरीज दस्त से पीड़ित पाए गए हैं। इसके अलावा मातृ एवं शिशु अस्पताल में भी 43 महिलाएं और 37 बच्चे उपचार के लिए ओपीडी में पहुंचे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय मनकोटिया के अनुसार मौसम के बदलाव का असर सीधे तौर पर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिसके चलते लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में घर में पका हुआ खाना खाएं, उबले हुए पानी का सेवन करें, बुजुर्गों और बच्चों का विशेष तौर पर ध्यान रहे। बाहरी खाने और जंक फूड से परहेज करें। किसी भी प्रकार के लक्षण पाए जाने की सूरत में बिना चिकित्सक के परामर्श के दवा का सेवन न करें और समय रहते अस्पताल में जाकर चेकअप करवाएं। चिकित्सक के चेकअप के बाद ही टेस्ट के अलावा दवा का सेवन करें। गर्मियों में अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। हल्के-फुल्के कपड़े पहनें और धूप से बचने के लिए घरों से बाहर न निकलें। छाते का अवश्य प्रयोग करें और पानी अपने साथ अवश्य रखें। बेवजह घरों से बाहर गर्मी में न निकलें। उन्होंने कहा कि दिन और रात के समय मौसम में जो एकाएक बदलाव आ रहा है, उसका सीधे तौर पर असर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें