श्रद्धालूओं ने श्री चरणगंगा में किया पवित्र स्नान
अंब(ऊना)। डेरा बाबा बडभाग सिंह मैड़ी होली मेला के तीसरे दिन लगभग पंद्रह हजार से अधिक लोगों ने शीश नवाया और श्री चरणगंगा में पवित्र स्नान किया। मेले के तीसरे दिन क्षेत्र में श्रद्धलुओं की संख्या औसत रही। डेरा बाबा बडभाग सिंह जी बेरी साहिब, तप स्थान गुरुद्वारा मंजी साहिब, कुज्जासर, चरणगंगा और मंदिर वीर नाहर सिंह जी के दरबार में श्रद्धालुओं ने हाजरी लगाई और मन्नतें मांगीं। मेला क्षेत्र में होली से पूर्व श्रद्धालुओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मेला क्षेत्र के मुख्य बाजार सहित अन्य अस्थाई दुकान पर रौनक है। जैसे-जैसे होली का दिन नजदीक आता है। क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाती है। तहसीलदार अंब प्रेम लाल धीमान ने बताया कि मेले के तीसरे दिन क्षेत्र में लगभग पंद्रह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। संवाद