संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र के पशुपालन अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट बलबीर सिंह गोगी और वेटरनरी फार्मासिस्ट अंकुश शर्मा ने डेरा बाबा जोगी पंगा में जाकर सौ से अधिक गोवंश का निशुल्क टीकाकरण किया। टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारी ने बताया कि पशुपालन विभाग में फार्मासिस्ट पद पर कार्यरत ठाकुर बलबीर सिंह गोगी और अंकुश शर्मा नियमित रूप से अपनी निजी आय से खर्च करके डेरा बाबा जोगी पंगा में गोवंश का उपचार करते हैं। न केवल दवाइयों का खर्च स्वयं वहन करते हैं, बल्कि समय-समय पर आकर उनकी देखभाल भी करते हैं। बलबीर सिंह ने बताया कि गो माता की सेवा करना मेरा सौभाग्य है। इससे आत्मिक संतोष मिलता है। वेटरनरी फार्मासिस्ट अंकुश शर्मा ने कहा कि हमने यह सेवा भावना से शुरू किया था और अब यह हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है।