फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिमाचल प्रदेश में 800 से अधिक प्रधानाचार्य के पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल प्रवक्ता संघ ऊना ने जताई चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ऊना के अध्यक्ष शशिपाल सैनी और महासचिव संजीव कुमार ने संयुक्त प्रेस बयान में बताया कि वर्तमान समय में प्रदेशभर में प्रधानाचार्य के 800 से अधिक पद खाली हैं। यह शिक्षा की गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना प्रधानाचार्य के कोई भी विद्यालय अपने निर्धारित शैक्षणिक और प्रशासनिक उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त नहीं कर सकता। विद्यालयों में वित्तीय कामकाज से लेकर अनुशासनात्मक और शैक्षणिक गतिविधियों तक हर क्षेत्र में प्रधानाचार्य की भूमिका अहम होती है। प्रवक्ता संघ की तरफ से प्रदेश सरकार से मांग की है कि इन रिक्त पदों को शीघ्रता से भरा जाए, ताकि स्कूलों में सुचारु व्यवस्था बहाल हो सके। बताया कि पिछले दो वर्षों से प्रधानाचार्य पद पर कोई भी नियमित पदोन्नति नहीं की गई है। जिससे यह गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई है। सरकार की ओर से बार-बार पदोन्नति सूची जारी करने के आश्वासन दिए जा रहे हैं लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। पदोन्नति पूरी तरह से निर्धारित कोटे और योग्यता के आधार पर होनी चाहिए, न कि किसी प्रकार के राइडर या अपवाद के आधार पर। उन्होंने ज़ोर दिया कि मुख्याध्यापक कैडर से केवल वे ही पात्र माने जाएं जो निर्धारित मापदंड को पूरा करते हों। संघ ने सरकार से दोबारा आग्रह किया है कि जल्द से जल्द पदोन्नति सूची जारी की जाए और योग्य एवम शिक्षकों को प्रधानाचार्य पद सौंपा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें