फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राजपुरा में अभी 50 से अधिक लोग पीने के पानी से महरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
तलमेहड़ा और डीहर पंचायत में 12 दिन बाद नलों में टपका पानी
विज्ञापन

जल आपूर्ति बहाल करने में जुटे जल शक्ति विभाग के कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। राजपुरा गांव में अभी भी 50 से अधिक लोगों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। इसके समाधान के लिए विभागीय कर्मचारी लगातार डटे हुए हैं और रविवार तक यहां भी जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसी बीच ग्राम पंचायत डीहर के गांव सरनोटी के पास भारी बारिश से टूटी और बह गई पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई है। करीब 12 दिनों से बाधित रही जल आपूर्ति शनिवार को आखिरकार बहाल हो गई। कडथोली से सरनोटी तक नई पाइपलाइन जोड़कर अधिकांश प्रभावित गांवों में सप्लाई शुरू कर दी गई है। जल शक्ति विभाग बंगाणा के अधिकारी और कर्मचारियों ने कठिन हालातों में दिन-रात मेहनत कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई। एक्सईएन हरभजन सिंह, एसडीओ बंगाणा अशोक शर्मा और जेई अजय कुमार के नेतृत्व में तलमेहड़ा एवं बंगाणा सेक्शन की टीमों ने लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों में उतरकर जान जोखिम में डालकर पाइपलाइन बहाली का कार्य पूरा किया। इस दौरान जेई अजय कुमार शर्मा की टीम ने विशेष योगदान दिया। ग्रामीणों ने विभागीय कर्मचारियों की तत्परता और साहस की सराहना की। भारी बारिश के बावजूद कर्मचारियों ने कडथोली, सरनोटी, तलमेहड़ा, रौणखर, डीहर और टिल्लू की जल योजनाओं को फिर से सुचारू कर दिया। शुक्रवार रात भी टीम ने बिना रुके काम करते हुए कडथोली से सरनोटी के टैंक तक पाइपलाइन जोड़कर सप्लाई शुरू कर दी थी। संकट की इस घड़ी में विभागीय कर्मचारी पूरी निष्ठा से मोर्चे पर डटे हुए हैं और जनहित को सर्वोपरि रखकर कार्य कर रहे हैं। जेई अजय शर्मा ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कर्मचारी लगातार बारिश और कठिन परिस्थितियों के बावजूद क्षेत्र की जल योजनाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें