फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राधा कृष्ण मंदिर परिसर में 335 से अधिक लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। संत बाबा बाल के सानिध्य में कोटला कलां के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक सम्मेलन और श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर जन-सेवा की मिसाल देखने को मिली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की ओर से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत मंदिर परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ बाबा बाल जी महाराज ने किया। डॉ. मनु प्रिया के नेतृत्व में टीम तीन दिन से आश्रम के सेवादारों और श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच कर रही है। शिविर के तीसरे दिन 335 लोगों (112 पुरुष, 223 महिलाएं) की जांच की गई और 102 लोगों की रक्त जांच भी की गई। हड्डियों के रोग के 89, उच्च रक्तचाप के 23, मधुमेह के 8 और अन्य बीमारियों के 215 मरीजों का उपचार किया गया। फार्मासिस्ट कुसुम लता, लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमारी और पायलट राहुल पूरी निष्ठा से सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें