फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में नवाया शीश

विज्ञापन
माता चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। संवाद
विज्ञापन
दर्शनों के लिए लगी डबल लाइनें लुधियाना धर्मशाला तक पहुंचीं
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी ने खुद संभाला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। दर्शनों के लिए लगी डबल लाइनें लुधियाना धर्मशाला तक पहुंच गईं। 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं को पांच घंटे तक लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। लाइनें बहुत धीमी गति से चल रही थीं। इससे श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ रही थी। सुगम दर्शन प्रणाली से काफी संख्या में श्रद्धालु आने लगे तो लाइनों की रफ्तार और भी धीमी हो गई। पैसा खर्च करने वाले लोग तो सुगम दर्शन से मंदिर जल्द पहुंच जाते हैं। गरीब आदमी का क्या कसूर जिसे लाइनों में खड़े करके पैसा खर्च करने वालों को उनके आगे खड़ा कर दिया जाता है। इससे श्रद्धालुओं का इंतजार काफी बढ़ जाता है। सुगम दर्शन प्रणाली से अलग लाइन भी आज देखने को मिल रही थी। इससे दर्शनों के लिए लगी लाइनें नाममात्र ही चल रही थीं। भारी भीड़ के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। खुद थाना प्रभारी जय कुमार ट्रैफिक मोर्चे पर कार्य करते दिखे। कार्यकारी मंदिर अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शनिवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए कुछ समय के लिए सुगम दर्शन प्रणाली बंद भी करनी पड़ी। छुट्टियों के दृष्टिगत भीड़ में श्रद्धालुओं की अचानक वृद्धि हुईं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें