फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल के पास 18 महीने में बनकर तैयार होगा आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक

Mon, 26 Feb 2024 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
जिला परिषद हाल ऊना में क्रिटिकल केयर भवन का ​शिलान्यास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संब
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय में आपातकाल में पहुंचने वाले मरीजों को गंभीर हालत में अब पीजीआई चंडीगढ़, टांडा अथवा निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के समीप ही तीन मंजिला 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) तैयार होगा। 23.75 करोड़ रुपये की लागत से बनाने वाले सीसीबी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मार्च में सीसीबी भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और इसको 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस ब्लॉक के भवन में निर्माण पर करीब 16.63 करोड़ और आधुनिक उपकरण स्थापित करने पर 7.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला वासियों की लंबे अरसे से क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित करने की मांग अब पूरी होने जा रही है।
सीसीबी में हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा भी होगा। इससे हादसों में गंभीर रूप से घायल होने वाले मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ या टांडा रेफर नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग मातृ शिशु अस्पताल के साथ खाली पड़ी करीब 1500 वर्ग मीटर भूमि पर इस ब्लॉक बनवाएगा। इसका निर्माण हॉस्पिटल सर्विसेज कंसल्टेंसी कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन




ब्लॉक में मिलेंगी ये सुविधाएं



क्रिटिकल केयर ब्लॉक में सड़क हादसों व अन्य हादसों में गंभीर रूप से घायल का उपचार किया जाएगा। ऐसे में तीन मंजिला भवन में ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग सहित अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया करवाई जाएंगी। आपातकाल में यह ब्लॉक किसी की अनमोल जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक का रविवार को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया है। इस ब्लॉक के शुरू होने से जिला स्तर पर आपातकाल में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। मार्च में भवन का निर्माण शुरू होगा। इसे 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

क्रिटिकल केयर ब्लॉक ऊना के लिए बड़ी सौगात : सिकंदर
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के समीप बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) का रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। इस मौके पर जिला परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार मुख्यातिथि रहे। इस दौरान सांसद प्रो. सिकंदर ने कहा कि ऊना जिला में केंद्र सरकार ने पूर्व में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर की सौगात भी दी है, जिसका निर्माण तेज गति से चल रहा है। अब भाजपा की केंद्र सरकार ने 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सौगात भी जिला वासियों को दी है। इस आधुनिक ब्लॉक का जिला वासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में अथाह विकास हुआ है। इस मौके पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल, ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, प्रो. राम कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह, डॉ. विकास चौहान, डॉ. राहुल कौंडल सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें